काशीचक : इंदिरा आवास योजना में फर्जीवाड़ा का उद्भेदन तब हुआ जब लाभुक के घर आये इंदिरा आवास सहायक द्वारा पैसा निकाल कर कॉलोनी नहीं बनाये जाने का आरोप लगाया. यह वाक्या बेलड़ पंचायत के भट्टा ग्राम के सहवाजिया खातून पति मो क्याम अहमद की है. लाभुक ने बताया कि इंदिरा आवास सहायक के आने के बाद उसे मालूम हुआ कि उसके नाम से इंदिरा आवास हुआ है.
जब वह मध्य ग्रामीण बैंक काशीचक में गया तो उसके खाता नंबर 7286170008570 में पत्नी की जगह दूसरी महिला का फोटो चिपका कर पैसा निकाला गया था. इस मामले में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय पदाधिकारी नवादा, पंचायती राज पदाधिकारी नवादा, डीएम व बीडीओ काशीचक को आवेदन देकर आवास योजना में गलत तरीके से पैसा निकाले जाने का ज्ञापन दिये हैं. पीड़ित ने बताया कि कार्रवाई ने होने पर बीडीओ से दुबारा शिकायत करने पर बीडीओ ने कहा जाना कि आपके खाते में पैसा जमा हो गया है. जाकर निकाल लें.
इससे संदेह होता है कि बैंक मैनेजर एवं बीडीओ द्वारा आवास योजना में बड़े पैमाने पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. यह घटना ग्रामीण शावरा खातून (पति क्यूम अंसारी) का नाम शब्ज खातून बना कर कर दिया गया. इसके साथ भी ऐसी ही वाक्या होने की आशंका लगायी जा रही है.
