कृषि कार्यालय मिला बंद बिन जानकारी लौटे किसान

नारदीगंज : प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय आये दिन बंद रहने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है. कृषि विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी के लिए बुधवार को प्रखंड के कई किसान कृषि कार्यालय आये. लेकिन, कार्यालय बंद रहने के कारण लोग लौट गये. पंडपा निवासी धर्मेद्र कुमार, ओडो निवासी अजर्न […]

नारदीगंज : प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय आये दिन बंद रहने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है. कृषि विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी के लिए बुधवार को प्रखंड के कई किसान कृषि कार्यालय आये.

लेकिन, कार्यालय बंद रहने के कारण लोग लौट गये. पंडपा निवासी धर्मेद्र कुमार, ओडो निवासी अजर्न यादव, कहुआरा निवासी दीनदयाल प्रसाद आदि ने बताया कि आये दिन कृषि कार्यालय बंद रहता है. इसके कारण विभाग के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी नहीं मिल पाती है.

गरमा फसल बोने का समय आ गया है. लेकिन, अधिकारियों के उदासीन रवैया रहने के कारण कार्यालय बंद रहता है. साथ ही जब भी जानकारी के लिए उनसे मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद मिला है. बीएओ अनूप कुमार से मोबाइल 9570952331 पर बुधवार के दोपहर में 01.08 बजे मिनट पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >