जबरन शादी करने का आरोपित युवक गया जेल

वारिसलीगंज : अच्छा सिला दिया तुने मेरे प्यार का, यार ने ही लूट लिया घर यार का. गीत उस समय सही साबित हुई जब प्रेमिका की बेवफाई के कारण शादी की जगह युवक को जेल की हवा खानी पड़ी. मामला थाना क्षेत्र के बाघीवरडीहा गांव से जुड़ा है. गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज […]

वारिसलीगंज : अच्छा सिला दिया तुने मेरे प्यार का, यार ने ही लूट लिया घर यार का. गीत उस समय सही साबित हुई जब प्रेमिका की बेवफाई के कारण शादी की जगह युवक को जेल की हवा खानी पड़ी. मामला थाना क्षेत्र के बाघीवरडीहा गांव से जुड़ा है. गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ग्रामीण शंकर महतो की पुत्री को गांव ही अमरजीत कुमार ने शादी करने की नियत से जबरदस्ती सोमवार को नवादा कोर्ट ले गया. जहां शादी संबंधित आवेदन भी कोर्ट में जमा करवाया गया.
इसी बीच सूचना पाकर पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर वारिसलीगंज थाना ले आयी. एफआइआर में युवती ने कहा कि मैं शादी शुदा हूं बावजूद अमरजीत मुझसे जबरन शादी करना चाहता है. युवती ने युवक द्वारा कई बार अनैतिक कार्य करने का भी जिक्र एफआइआर में की है.
सूत्रों के अनुसार युवक-युवती पहले से एक दूसरे को जानते थे. दोनों शादी करने की नियत से कोर्ट गये थे. कागजी प्रक्रिया के बीच युवती के परिजन की शिकायत पर पुलिस दोनों को दबोच लिया. युवती पिता के घर और युवक को नवादा मंडल कारा भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >