गोनावां से शुरू होगी स्वास्थ्य बीमा योजना

नवादा कार्यालय : राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन डीएम ललन जी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का सही ढंग से कार्यान्वयन हो यह सबसे महत्वपूर्ण बात […]

नवादा कार्यालय : राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन डीएम ललन जी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का सही ढंग से कार्यान्वयन हो यह सबसे महत्वपूर्ण बात है.
योजना का लाभ शत प्रतिशत लाभुकों को मिलना चाहिए. उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं व जीविका की दीदीयों के साथ ही योजना से जुड़े तमाम पदाधिकारियों को पूरी ऊर्जा के साथ इसके सफलता पूर्वक कार्यान्वयन में जुट जाने को कहा. उन्होंने बताया कि 26 मार्च से सदर प्रखंड के गोनावां पंचायत से इस योजना को शुरू किया जायेगा. डीएम ने कहा कि इस योजना से वही अस्पताल जुड़ेंगे जो गरीबों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सफलता के साथ उपलब्ध करायेंगे. डीएम ने इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया.
इसके पहले डीडीसी रामेश्वर सिंह ने कार्यशाला में सेविकाओं व जीविका की दीदीयों के सवालों का जवाब दिया. कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए सुनील कुमार सिंह, एसडीओ राजेश कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार आदि उपस्थित थे.
एक परिवार के पांच सदस्यों को मिलेगा लाभ
इस योजना के तहत केवल 30 रुपये देकर परिवार के पांच सदस्यों का स्वास्थ्य बीमा का लाभ लिया जा सकता है. यह योजना बीपीएल परिवार के लिए है. 30 हजार रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में कराया जा सकता है. योजना के तहत अस्पताल से आने-जाने का भी खर्च दिया जाता है. इसकी अधिकतम सीमा एक हजार रुपये होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >