परीक्षा केंद्रों के बाहर रही शांति

नवादा (नगर) : डीएम ललन जी सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के सामूहिक प्रयास से शनिवार को परीक्षा केंद्रों का दृश्य बदला दिखा. परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों को खदेड़-खदेड़ कर भगाया गया. जिला प्रशासन की सख्ती का असर जिला मुख्यालय के सभी केंद्रों पर दिखा. डीएम, एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ सहित सभी उड़नदस्ता की […]

नवादा (नगर) : डीएम ललन जी सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के सामूहिक प्रयास से शनिवार को परीक्षा केंद्रों का दृश्य बदला दिखा. परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों को खदेड़-खदेड़ कर भगाया गया. जिला प्रशासन की सख्ती का असर जिला मुख्यालय के सभी केंद्रों पर दिखा. डीएम, एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ सहित सभी उड़नदस्ता की टीम में शामिल अधिकारी नकल रोकने में जुटे रहे.
पुलिस प्रशासन के प्रयास से परीक्षा केंद्रों के बाहर का माहौल शांत दिखा, लेकिन केंद्र के अंदर नकल करनेवाले परीक्षार्थी सक्रियता से अपना काम कर ही रहे थे. परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 के दायरे में खड़ा किये गये वाहनों व मोटर साइकिलों के टायर का हवा सदर एसडीओ की निगरानी में निकाला गया. केएलएस कॉलेज के बाहर दर्जनों की संख्या में गाड़ियां खड़ी करके अभिभावक कदाचार कराने के प्रयास में जुटे थे. एसडीओ राजेश कुमार ने सभी गाड़ियों का हवा निकालने का निर्देश दिया व परीक्षा केंद्र के बाहर लगे धारा 144 के एरिया से सभी को खदेड़ कर भगाया गया.
दो फर्जी परीक्षार्थियों के साथ तीन निष्कासित : वारिसलीगंज : शनिवार को परीक्षा के दौरान दो फर्जी परीक्षार्थी को बीके साहू विद्यालय से पकड़ा गया है. वहीं कदाचार के मामले में दो छात्र एसएन सिन्हा कॉलेज से व एक छात्र बीके साहू विद्यालय से निष्कासित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >