धनाजर्य नदी पर बना लोहे का पुल जजर्र
अंगरेज के समय का बना है पुल
पुल के लोहे व ईंट की हो रही चोरी
रजौली : धनाजर्य नदी पर अंगरेज जमाने का बना लोहे का पुल किसी भी समय ध्वस्त हो सकता है. पुरनका पुल के नाम से जाना जाने वाला यह लोहे का पुल कई सुदूर गांवों को मुख्यालय से जोड़ता है. लेकिन, रख-रखाव के अभाव में ध्वस्त होने के कगार पर है. असामाजिक तत्व पुल के लोहे चोरी कर बेच दे रहे हैं. पुल के पाये की ईंट भी चोरी की जा रही है. इस पुल पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है. लेकिन, छोटे चारपहिया वाहनों का परिचालन जारी है. इससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है.
