पटना में जमे हैं जिले के सभी विधायक

नवादा कार्यालय : शुक्रवार को मांझी सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी. इस कार्रवाई को लेकर जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के विधायक पटना में ही डेरा जमाये हैं. सभी अलग-अलग गोलबंदी में जुटे हैं. पटना में रही राजनीति को लेकर क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चा हो रही है. हिसुआ के विधायक […]

नवादा कार्यालय : शुक्रवार को मांझी सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी. इस कार्रवाई को लेकर जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के विधायक पटना में ही डेरा जमाये हैं. सभी अलग-अलग गोलबंदी में जुटे हैं. पटना में रही राजनीति को लेकर क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चा हो रही है.
हिसुआ के विधायक अनिल सिंह ने बताया कि वह गुरुवार की शाम में पार्टी की बैठक में शामिल हो रहे थे. वह पार्टी के निर्णय के साथ ही विश्वास मत के दौरान काम करेंगे. रजाैली के विधायक कन्हैया कुमार भी पार्टी की बैठक में थे. वह भाजपा दलित प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष भी हैं. इसके कारण पार्टी ने इन पर कई जिम्मेवारियां डाल रखी है. हालांकि, उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बताया पर यह जरूर कहा कि हम पार्टी के अभियान को मुकाम तक पहुंचायेंगे.
इधर, गोविंदपुर के विधायक कौशल यादव अपनी पत्नी व नवादा की विधायक पूर्णिमा यादव के साथ पटना में ही डेरा डाल रखा है. वह लगातार नीतीश खेमे को मजबूत बनाने में जुटे हैं और कहा कि भाजपा ने मांझी को बरगला कर मूर्ख बनायी है. इन्हें मुंह की खानी पड़ेगी. सरकार गिरेगी. वरिसलीगंज के विधायक प्रदीप कुमार ने कहा कि हम नीतीश भक्त है. फिलहाल पटना में हूं व पार्टी नेताओं के संपर्क में हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >