बैंककर्मी के हाथ से रुपये गिरे, महिला लेकर फरार

हिसुआ : हिसुआ-नवादा मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार को बैंक अधिकारी सत्येंद्र प्रसाद के हाथ से नौ हजार रुपये बैंक परिसर में ही गिर पड़े और पलक झपकते ही एक महिला उसे लेकर चंपत हो गयी. अधिकारी जब तक मामले को समझ पाते महिला गायब हो चुकी थी. बाहर मेन […]

हिसुआ : हिसुआ-नवादा मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार को बैंक अधिकारी सत्येंद्र प्रसाद के हाथ से नौ हजार रुपये बैंक परिसर में ही गिर पड़े और पलक झपकते ही एक महिला उसे लेकर चंपत हो गयी. अधिकारी जब तक मामले को समझ पाते महिला गायब हो चुकी थी. बाहर मेन रोड पर भी उसकी खोज की गयी, लेकिन वह नहीं मिली.
बैंक में उस वक्त काफी भीड़ थी और अधिकारी रुपये लेकर कैश काउंटर पर देने जा रहे थे. इस दौरान किसी ने रुपये उनके हाथ से खिचने का प्रयास किया या गिर गयी वह समझ नहीं पाये. प्रत्यक्षदर्शी लाइन में खड़ी फुलवरिया गांव की सुनैना देवी, बारत मेसकौर की दिव्या कुमारी, बुधौल की मीरा देवी आदि ने बताया कि महिला जिसके साथ एक युवती भी थी लाइन में रुपये निकालने के लिए खड़ी थी. सभी ने देखा की वह गिरे और बिखरे हुए पांच-पांच सौ के नोटों को उठा रही है.
रुपये उठाते ही वह चंपत हो गयी. आखिरकार बैंक कर्मचारी सत्येंद्र प्रसाद को नौ हजार रुपये की भरपाई करनी पड़ी. वरीय शाखा प्रबंधक उज्ज्वल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से उसकी जानकारी लेने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बैंक परिसर में और कैमरे लगाने की बात कही. गौरतलब है कि बैंक में आये दिन भीड़ काफी बढ़ी रहती है और कई तरह के मामले सामने आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >