अभिभावकों के बैंक खाता नंबर होंगे जमा

प्राचार्यो के साथ बैठक में कई एजेंडों पर हुई चर्चा सरकार की योजनाओं का लाभ अब जायेगा अभिभावकों के खाते में नवादा (नगर) : सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों के अभिभावकों का खाता नंबर व बैंक का आइएफएससी कोड की सूची तैयार कर जल्द ही डीइओ ऑफिस में जमा किया जायेगा. यह निर्देश मंगलवार को […]

प्राचार्यो के साथ बैठक में कई एजेंडों पर हुई चर्चा
सरकार की योजनाओं का लाभ अब जायेगा अभिभावकों के खाते में
नवादा (नगर) : सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों के अभिभावकों का खाता नंबर व बैंक का आइएफएससी कोड की सूची तैयार कर जल्द ही डीइओ ऑफिस में जमा किया जायेगा. यह निर्देश मंगलवार को जिले के इंटर स्कूलों के प्राचार्यो के साथ हुई बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सैय्यद एहतेशाम हुसैन ने दिया. शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में हुई इंटर स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक में कई एजेंडों पर चर्चा की गयी.
डीइओ ने कहा कि राज्य शिक्षा कार्यालय के निर्देश पर यह सूची स्कूलों से मांगी जा रही है. बैठक में साइकिल, पोशाक व छात्रवृत्ति के रुपये वितरण के बाद उसकी उपयोगिता जमा करने का भी सख्त निर्देश दिया गया.
डीइओ ने कहा कि साइकिल के रुपये वितरण नहीं करने वाले स्कूलों के प्रधानों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्राचार्यो की बैठक में माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत हुए आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की गयी. सभी स्कूलों के प्रधानों को इंस्पायर अवार्ड के अंतर्गत छात्र-छात्रओं का ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करवाने, इंसेंटिव टू गल्र्स योजना के तहत एससी व एसटी छात्रओं को 2012-13, 2013-14 व सत्र 2014-15 के लिए सूची मांगी गयी.
विकलांग बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूलों में मेडिकल मेंटर के रूप में चयनित शिक्षकों की सूची देने के लिए कहा गया. बैठक में माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ मिथिलेश कुमार सिन्हा, लेखा व योजना के डीपीओ चिंता कुमारी, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष परशुराम सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे. मौके पर अफजल सआदत हुसैन, रामशरण प्रसाद यादव, हरिश्चंद्र रजक, कुमारी निलेंदु सिन्हा, गोविंद जी तिवारी मिथिलेश कुमार सिन्हा व शिव कुमार प्रसाद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >