नवादा (नगर) : जनता दल यूनाइटेड अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला जलाया. प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमेश सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और प्रजातंत्र चौक पर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला जलाया.
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रो प्रमीला कुमारी, जयशंकर प्रसाद चंद्रवंशी, मीना चंद्रवंशी, मोहम्मद सफीक उद्दीन, नरेंद्र कुमार अदरखी, अनिल कुमार, गंगा विशुन चौहान आदि मौजूद थे.
