नवादा (नगर): मगध कप टी-20 अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान नवादा की हार से खिलाड़ियों व दर्शकों में घोर निराश देखी. पहले ही लीग मैच में जिला की टीम की हार को देखते हुए चयनकर्ताओं पर भी सवाल उठने लगे हैं.
बीसीसीआइ लेवल के कोच सुरेश यादव व स्टेट प्लेयर मनीष आनंद ने दो दिनों तक लगभग 150 खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन किया था. खिलाड़ियों के चयन में योग्यता के स्थान पर वरीय खिलाड़ियों व सरकारी अधिकारियों को मौका दिये जाने पर भी दर्शकों ने सवाल उठाये. गौरतलब है कि नवादा जिला टीम का कप्तान सिविल एसडीओ राजेश कुमार को बनाया गया था. यह बेहतर थे, पर रेगुलर खिलाड़ी नहीं होने के कारण पिच पर बेदम दिखे.
राजेश कुमार कप्तानी भूमिका भी नहीं निभा पाये. इन्हें पांच रनों से ही संतोष करना पड़ा. कप्तान का यह परफारमेंस टीम पर भारी पड़ा व चयन समिति पर सवाल खड़ा कर दिया है. हालांकि नये खिलाड़ियों ने नवादा के स्कोर को सम्मान जनक स्थिति तक पहुंचाया. दर्शक व क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ कुमार, राहुल, राजन पांडेय, सोनू,अभिषेक आदि ने टीम सेलेक्शन की निंदा किया.
क्या कहते हैं चयनकर्ता
जिले की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है. फिल्डिंग में हम कमजोर रहे जिसकी वजह से विपक्षी टीम अधिक रन बन पायी. छोटे व नये खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया गया है, जिसने शानदार प्रदर्शन किया है.
सुरेश यादव कोच व जिला टीम के चयनकर्ता
क्या कहते हैं कप्तान
क्षेत्र रक्षण की कमजोरी हार का कारण बनी. 18 से 20 रन मिस फिल्डिंग से बना. युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया. 186 रनों का पीछा करते हुए केवल 18 रनों की हार कोई बड़ी हार नहीं है. फिल्डिंग में दो कैच ड्रॉप करना भी हार का कारण बनी. हार के बाद भी जिला टीम ने दर्शकों का दिल जीता है.
राजेश कुमार, कप्तान व सदर एसडीओ
