नवादा (नगर) : ‘उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति के पहले मत रुको’ स्वामी विवेकानंद की यह प्रेरणादायी शब्द आज भी करोड़ों युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए जागृत करता है. 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में देश व विदेशों मे मनाया जाता है.
जिले के युवा शिक्षा, खेल, उद्योग, स्वरोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं. युवा दिवस पर हमारे आपके बीच के युवा क्या सोचते हैं. प्रभात खबर ने युवाओं से बातचीत कर उसे ही समेटने का प्रयास किया है.
