बरदाश्त नहीं होगा मुख्यमंत्री का अपमान

नवादा (नगर): मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के जनता दरबार में असामाजिक तत्वों द्वारा जूता फेंके जाने की निंदा विभिन्न संगठनों ने की है. मंगलवार को विकास मित्र, टोला सेवकों ने बैठक कर घटना की निंदा की व इसके विरोध में 8 जनवरी को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. मुकेश मांझी की अध्यक्षता में हुई बैठक […]

नवादा (नगर): मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के जनता दरबार में असामाजिक तत्वों द्वारा जूता फेंके जाने की निंदा विभिन्न संगठनों ने की है. मंगलवार को विकास मित्र, टोला सेवकों ने बैठक कर घटना की निंदा की व इसके विरोध में 8 जनवरी को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. मुकेश मांझी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री को अपमानित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर यह कार्यक्रम होगा.

इसके लिए प्रखंड स्तर पर भी बैठकों का दौर शुरू करने की बात कही गयी. बैठक में राम विलास मांझी, सुनील कुमार, अनिल कुमार, कुलदीप राजवंशी, विजय राम आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >