अकबरपुर रविवार की देर शाम अकबरपुर-गोविंदपुर पथ पर बखारी गांव के पास बाइक दुर्घटना में युवा व्यवसायी मंटू कुमार वर्णवाल उर्फ सुबोध कुमार की मृत्यु पर अकबरपुर के व्यवसायियों ने दुख प्रकट करते हुए शोकसभा का आयोजन किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट तक का मौन रखा. बाद में अकबरपुर की सभी दुकानें बंद कर दी गयी. शोकसभा में विक्रम कुमार, आलोक कुमार, अनुरंजन कुमार, विकास कुमार, राजीव कुमार बॉबी,संजय कुमार व अजय कुमार आदि शामिल थे. लक्ष्य के अनुरूप करें राजस्व की वसूली सीओ ने राजस्व कर्मचारियों के साथ की बैठक अकबरपुर अंचल कार्यालय में सीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कर्मचारियों की बैठक हुई. बैठक में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली नहीं किये जाने पर दुख प्रकट किया गया. सीओ ने राजस्व कर्मचारियों कोे फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप अपने-अपने क्षेत्र में राजस्व की वसूली मंे तेजी लाएं. बड़े बकायेदारों की सूची ग्रामवार देना सुनिश्चित करें. अगर लक्ष्य के अनुसार वसूली नहीं की गयी तो राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सीआइ अजय कुमार, जनार्दन सिंह, दिलीप सिंह, मनोज कुमार व मृत्युंजय पाठक आदि राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे.
व्यवसायी की मौत पर शोकसभा आयोजित
अकबरपुर रविवार की देर शाम अकबरपुर-गोविंदपुर पथ पर बखारी गांव के पास बाइक दुर्घटना में युवा व्यवसायी मंटू कुमार वर्णवाल उर्फ सुबोध कुमार की मृत्यु पर अकबरपुर के व्यवसायियों ने दुख प्रकट करते हुए शोकसभा का आयोजन किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट तक का मौन रखा. बाद में अकबरपुर की […]
