15 रन से जीता प्रशासन एकादश

नवादा (नगर): मॉडर्न इंगलिश स्कूल घंघौली के खेल परिसर में नये साल के मौके पर प्रशासन व पब्लिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच आयोजित किया गया. प्रशासन एकादश की कमान डीएम ललन जी ने संभाला, जबकि पब्लिक एकादश की कप्तानी समाजसेवी मोहम्मद कामरान ने किया. डीएम एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाये, […]

नवादा (नगर): मॉडर्न इंगलिश स्कूल घंघौली के खेल परिसर में नये साल के मौके पर प्रशासन व पब्लिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच आयोजित किया गया. प्रशासन एकादश की कमान डीएम ललन जी ने संभाला, जबकि पब्लिक एकादश की कप्तानी समाजसेवी मोहम्मद कामरान ने किया. डीएम एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाये, जबकि पब्लिक एकादश केवल 128 रनों पर सिमट गयी.

15 रनों से प्रशासन एकादश ने यह मैच जीत लिया. मैच के पहले स्कूल में आये अतिथियों व लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दिया व नये साल में बेहतर करने की कामना किया. निदेशक डॉ अनुज कुमार के सहयोग से आयोजित क्रिकेट मैच का लोगों ने खूब आनंद उठाया.

सदर एसडीओ राजेश कुमार को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया. कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक अभिभावक तथा विद्यार्थी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >