पुस्तक मनुष्य का सबसे सच्चा मित्र : अशोक

वारिसलीगंज: प्रखंड के हाजीपुर गांव में मंगलवार को जनता आदर्श पुस्तकालय का हीरक जयंती मना कर जीवन में पुस्तकों की अहमियत पर चर्चा कर इसे संजोये रखने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ग्रामीण अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पुस्तकालय में रखी पुस्तकों से मिले […]

वारिसलीगंज: प्रखंड के हाजीपुर गांव में मंगलवार को जनता आदर्श पुस्तकालय का हीरक जयंती मना कर जीवन में पुस्तकों की अहमियत पर चर्चा कर इसे संजोये रखने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ग्रामीण अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पुस्तकालय में रखी पुस्तकों से मिले ज्ञान को व्यावहारिकता में लाने कि जरूरत है.

इसी मूल मंत्र के तहत अच्छाइयां स्वत: जड़वत होकर जीवन को सफल बना देती है. उन्होंने हाजीपुर पुस्तकालय से अब तक गांव में हुए विकास की सराहना करते हुए इसके सदस्यों को साधुवाद दिया.

सत्यदेव प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक गीतांजलि प्रसाद ने की. जिला एमडीएम प्रभारी निर्मला देवी, कल्याण पदाधिकारी श्याम सुंदर दूबे, डॉ गोविंद जी तिवारी, शिव शरण मेहता, प्रमुख नरेश पासवान आदि ने अपने विचार व्यक्त किये. इसके पहले नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष कृष्णदेव सिंह, रवि रंजन कुमार, सुंदर प्रसाद मुनेश्वर सिंह आदि को सम्मानित किया गया. अनिशा भारती, अंजली, अंजु, रिंकी, आदि छात्रओं ने ग्रामीण स्तर पर लघु नाटिका के साथ रंगारंग कार्यक्रम कर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >