कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान

नारदीगंज. भारतीय जनता पार्टी युवा मोरचा की ओर से रविवार को नारदीगंज स्थित पार्टी कार्यालय के समीप स्टॉल लगा कर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व युवा मोरचा जिलाध्यक्ष शशि भूषण सिंह उर्फ बबलू सिंह ने किया. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोगों ने टॉल फ्री नंबर से भाजपा […]

नारदीगंज. भारतीय जनता पार्टी युवा मोरचा की ओर से रविवार को नारदीगंज स्थित पार्टी कार्यालय के समीप स्टॉल लगा कर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व युवा मोरचा जिलाध्यक्ष शशि भूषण सिंह उर्फ बबलू सिंह ने किया. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोगों ने टॉल फ्री नंबर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया. भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पार्टी को सशक्त बनाने के लिए मोरचा की ओर से तीन माह में जिले से 50 हजार भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नंदू चौरसिया,पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह व जिला मंत्री अजीत चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >