लड़कियों को सहेली सेंटर के माध्यम से मिल रहा कंप्यूटर का ज्ञानप्रशिक्षित महिलाओं को दिया गया प्रमाण पत्र फोटो-7नवादा (नगर)नारी सशक्तिकरण की दिशा में रोटरी क्लब तेजी से काम कर रहा है. लड़कियों व महिलाओं को व्यावसायिक शिक्षा देकर आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब द्वारा सहेली सेंटर की शुरुआत की गयी है. रविवार को कंप्यूटर शिक्षा पानेवाली लड़कियों को प्रमाण पत्र दिया गया. रोटरी क्लब के अध्यक्ष आरपी साहू ने कहा कि सहेली सेंटर के माध्यम से 30 महिलाओं व लड़कियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया है. इसके अलावा सिलाई कढ़ाई के प्रशिक्षण की व्यवस्था सहेली सेंटर द्वारा की जा रही है. कंप्यूटर की अंतिम परीक्षा में 30 में से 16 महिलाएं सफल रही हंै. इन्हें प्रमाण पत्र दिया गया. शेष अभ्यर्थियों को नये बैच के साथ और अधिक समय तक प्रशिक्षण दिया जायेगा. कंप्यूटर शिक्षिका अमृता कुमारी ने कहा कि कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान ट्रेनिंग में दिया जाता है. ताकि कहीं पर भी आसानी से नौकरी या स्वरोजगार शुरू किया जा सके. सहेली सेंटर में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवीन कुमार सिन्हा आदि लोग मौजूद थे.
रोटरी क्लब दे रहा व्यावसायिक शिक्षा
लड़कियों को सहेली सेंटर के माध्यम से मिल रहा कंप्यूटर का ज्ञानप्रशिक्षित महिलाओं को दिया गया प्रमाण पत्र फोटो-7नवादा (नगर)नारी सशक्तिकरण की दिशा में रोटरी क्लब तेजी से काम कर रहा है. लड़कियों व महिलाओं को व्यावसायिक शिक्षा देकर आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब द्वारा सहेली सेंटर की शुरुआत की […]
