नवादा (नगर): राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा सात दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन 24 दिसंबर से होगा. कन्हाई लाल साह (केएलएस) कॉलेज के एनएसएस समन्वयक डॉ ज्ञान प्रकाश रत्नेश ने बताया कि 24 से 30 दिसंबर तक सदर प्रखंड के आंती मध्य विद्यालय में कॉलेज के 50 छात्र-छात्राओं का कैंप लगाया जायेगा.
कैंप में शामिल छात्र-छात्राओं द्वारा आस-पास की दलित बस्तियों व झुग्गी-झोंपड़ी में जाकर सर्वे व जागरूकता फैलायेंगे. डॉ रत्नेश ने कहा कि ग्रुप बना कर स्वच्छता, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, शिक्षा, पर्यावरण रक्षा आदि के बारे में जागरूकता फैलायी जायेगी.
कैंप में शामिल होनेवाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र मिलेगा, जो कई प्रतियोगी परीक्षाओं में अतिरिक्त मार्क्स दिलाने में सहायता करता है. शिविर का उद्घाटन केएलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ मदन प्रसाद करेंगे.
