एटीएम कार्ड बदल कर उड़ाये 40 हजार रुपये

नवादा/वारिसलीगंज : एटीएम से रुपये की निकासी में मदद करने के बहाने हेरा-फेरी कर एक युवक ने अवकाश प्राप्त शिक्षक के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिये. जानकारी के अनुसार, अपसढ़ गांव के नारायण प्रसाद सिंह मंगलवार को स्थानीय यूनियन बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गये थे. रुपये नहीं निकलते देख एक अज्ञात […]

नवादा/वारिसलीगंज : एटीएम से रुपये की निकासी में मदद करने के बहाने हेरा-फेरी कर एक युवक ने अवकाश प्राप्त शिक्षक के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिये. जानकारी के अनुसार, अपसढ़ गांव के नारायण प्रसाद सिंह मंगलवार को स्थानीय यूनियन बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गये थे.
रुपये नहीं निकलते देख एक अज्ञात युवक ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड लेकर शिक्षक को कुछ ही देर में दूसरा कार्ड थमा दिया. शिक्षक के जाने के बाद चार किस्तों में 40 हजार रुपये की निकासी कर ली गई. पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करा कर फरेबी युवक की पड़ताल की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >