आइटीआइ में कैंपस सेलेक्शन आज

नवादा (नगर) : जिला नियोजन कार्यालय में कल मंगलवार को कैंपस सेलेक्शन शिविर मंगलवार को लगाया जायेगा. सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सत्र 2012-14, 2013-15 आइटीआइ पास व 14-18 आइटीआइ परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कैंपस चयन करेगी. छात्रों की उम्र 18 से 22 वर्ष तक ही होनी चाहिये. […]

नवादा (नगर) : जिला नियोजन कार्यालय में कल मंगलवार को कैंपस सेलेक्शन शिविर मंगलवार को लगाया जायेगा. सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सत्र 2012-14, 2013-15 आइटीआइ पास व 14-18 आइटीआइ परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कैंपस चयन करेगी. छात्रों की उम्र 18 से 22 वर्ष तक ही होनी चाहिये.
छात्रों को इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, एमआरसी व फीटर ट्रेड प्रशिक्षित होना अनिवार्य है. जिला नियोजन पदाधिकारी ने अपने पत्र द्वारा सभी आइटीआइ के प्राचार्यो से पात्र उम्मीदवारों को सूचित कर इस अवसर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है. गौरतलब है कि 10 दिसंबर को नालंदा में व 11 को आरा में कंपनी द्वारा शिविर लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >