सदर अस्पताल में पीएमएसएमए के तहत 161 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

नवादा सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 161 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।

नवादा कार्यालय प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को सदर अस्पताल में विशेष प्रसव पूर्व जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया. आयोजित शिविर में 161 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. पीएमएसएमए के तहत प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच उपलब्ध कराना, उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय पर पहचान करना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना पहली प्राथमिकता है. आयोजित शिविर में आये हुए गर्भवती महिलाओं को डॉ. अमिता आज़ाद एवं डॉ. पल्लवी यादव ने सभी गर्भवती महिलाओं की विस्तृत चिकित्सीय जांच की. प्रत्येक गर्भवती महिला की रक्त जांच एवं अन्य आवश्यक जांच जैसे मूत्र जांच, रक्तचाप वजन, भ्रूण की धड़कन , गर्भावस्था की सामान्य चिकित्सीय जांच तथा अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान की गईं. जांच के उपरांत सभी पात्र गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड , कैल्शियम तथा आवश्यक विटामिन की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, ताकि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया एवं पोषण संबंधी कमियों की रोकथाम की जा सके. जांच के दौरान एक उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की पहचान की गई. आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जाँच टीम के साथ साथ डाटा ऑपरेटर व अन्य कर्मी मैाजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >