बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो की मौत

नवादा : बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां थानांतर्गत कचना मोड के समीप आज शाम एक बस और एक मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. प्रभारी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों में कौआकोल थाना अंतर्गत कडहर गांव निवासी विकास कुमार (22) और नवादा थानांतर्गत […]

नवादा : बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां थानांतर्गत कचना मोड के समीप आज शाम एक बस और एक मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
प्रभारी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों में कौआकोल थाना अंतर्गत कडहर गांव निवासी विकास कुमार (22) और नवादा थानांतर्गत साहेबचक गांव निवासी मिथेलेश कुमार (22) शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि दोनों नवादा से कौआकोल एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे तभी पकरीबरावां थाना अंतर्गत कचना मोड के समीप कौआकोल की ओर से आ रही एक निजी बस की उनकी मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गयी.
पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया है. दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >