समग्र शिक्षा अभियान के तहत खर्च 133 करोड़ का मिलान शुरू

नवादा : बिहार शिक्षा परियोजना व समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में खर्च की गयी राशि का ब्योरा ऑडिट टीम द्वारा जांची जा रही है. विभाग की ओर से प्रत्येक साल होने वाले ऑडिट मिलान का कार्य कार्यालय में चल रहा है. राज्य स्तर पर चयनित ऑडिट एजेंसी आरएम एसोसिएट्स के अधिकारी जिले में […]

नवादा : बिहार शिक्षा परियोजना व समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में खर्च की गयी राशि का ब्योरा ऑडिट टीम द्वारा जांची जा रही है. विभाग की ओर से प्रत्येक साल होने वाले ऑडिट मिलान का कार्य कार्यालय में चल रहा है. राज्य स्तर पर चयनित ऑडिट एजेंसी आरएम एसोसिएट्स के अधिकारी जिले में खाता बही का मिलान कर रहे हैं. ऑडिट टीम के रघुवीर कुमार सिंह व मो मसूद आलम ने बताया कि दो दिनों तक खर्च किये गये राशि के अनुसार उसके बाउचर आदि की जांच रैंडमेली किया जाता है.

जिले में बजट के अनुसार कुल 184 करोड़ 10 लाख रुपये का आवंटन सत्र 2018-19 में किया गया था. इनमें से 133 करोड़ रुपये जिला में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी वेतन व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों व चलाये गये कार्यक्रमों में खर्च किये गये हैं. जिले में वेतन मद में 104 करोड़ 86 लाख रुपये का भुगतान किया गया है. उन्होंने बताया कि ऑडिट जांच के दौरान जहां भी जरूरी लग रहा है. वहां रिमार्क्स दिये जा रहे हैं.
एसएसए के वित्त अधिकारी अजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक महीने विभाग का टोटल मिलान किया जाता है. प्रति वर्ष राज्य कार्यालय की ऑडिट टीम जिले में खर्च किये गये राशि जांच करती है. इसके अलावा भी सीएजी, लोकलेखा समिति आदि की टीम द्वारा भी कई बार खर्च की गयी राशि का मिलान किया जाता है. जिला शिक्षा कार्यालय के कर्मी इसमें सहयोग करते दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >