नवादा : माता-पिता व वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण कल्याणकारी नियमावली के तहत गुरुवार को सुनवाई हुई. सदर एसडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई सुनवाई में राम अवतार लाल गुप्ता के परिवार में उत्पन्न समस्याओं को रखा गया. श्री गुप्ता ने कहा कि हमारे नाम से तीन कट्टा जमीन है, जिस पर हमारे बेटे अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं.
भरण-पोषण का यही एक मात्र साधन है. एसडीओ ने वास्तविक स्थिति की जांच कर अवगत कराने का निर्देश दिया. सुनवाई में न्यू एरिया की छबीला देवी के मामले का भी निबटारा किया गया. इसकी जानकारी सदस्य एसएन शर्मा ने दी.
