नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर अनुसेवकों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने एसपी के वाहन को रोका नियम तोड़ने पर कार्रवाई करने की दी चेतावनी नवादा : नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे उम्मीदवार अनुसेवकों ने सोमवार को समाहरणालय गेट पर हाथों में तख्ती व रोटी लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय स्थित कार्यालय जा रहे एसपी हरि प्रसाथ […]

प्रदर्शनकारियों ने एसपी के वाहन को रोका

नियम तोड़ने पर कार्रवाई करने की दी चेतावनी
नवादा : नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे उम्मीदवार अनुसेवकों ने सोमवार को समाहरणालय गेट पर हाथों में तख्ती व रोटी लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय स्थित कार्यालय जा रहे एसपी हरि प्रसाथ एस के वाहन को रोक दिया. एसपी ने वाहन से उतर कर प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कहा कि आप लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करें.
पदाधिकारियों के वाहन रोकना व समाहरणालय के मुख्य द्वार को बंद कर आम जनता को परेशान किया जाना अनुचित है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा करेंगे, तब आप पर कार्रवाई की जायेगी. समाहरणालय पर प्रदर्शन कर रहे अनुसेवकों का कहना है कि न्यायालय आदेश के बाद भी डीएम द्वारा नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया जा रहा है.
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक दिसंबर 2012 को पटना उच्च न्यायालय ने अपने आदेश संख्या 15428 के आलोक में विज्ञापन प्रकाशित कर नियुक्ति करने को कहा है. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के अलावा सामान्य प्रशासन बिहार पटना व प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा आदेश दिये जाने के बाद भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया जा रहा है. इससे सभी उम्मीदवार अनुदेशकों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है.
उन्होंने कहा कि जब तक नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं किया जायेगा, तब तक धरना पर डटे रहेंगे और आंदोलन जारी रहेगी. प्रदर्शन करनेवालों में कुमारी सोनी, धीरज कुमार, नवल पासवान, नवीन कुमार, उमेश पंडित, किशोर कुमार, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार तथा संजय चौधरी सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >