खराब ब्रेकरों को बदलने का हो रहा काम

नवादा : ब्रेकर रिप्लेसमेंट कार्य के कारण शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है. नया सद्भावना पावर सब स्टेशन में खराब ब्रेकरों को हटा कर नया ब्रेकर बदला जा रहा है. वहीं, अन्य पावर सव स्टेशनों में भी आयी खराबियों को दूर करने के लिए उपाय किये जा रहे हैं. सद्भावना फीडर यानी […]

नवादा : ब्रेकर रिप्लेसमेंट कार्य के कारण शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है. नया सद्भावना पावर सब स्टेशन में खराब ब्रेकरों को हटा कर नया ब्रेकर बदला जा रहा है. वहीं, अन्य पावर सव स्टेशनों में भी आयी खराबियों को दूर करने के लिए उपाय किये जा रहे हैं. सद्भावना फीडर यानी तीन नंबर फीडर में 33 केवीए का ब्रेकर बना है. जबकि, आइटीआइ फीडर की खराबी को भी दूर किया गया है. विभाग के एसडीओ अनिल कुमार भारती ने बताया कि हिसुआ पावर सब स्टेशन में बुधवार को ब्रेकर में खराबी आयी है.

तत्काल किसी प्रकार से बिजली आपूर्ति की कोशिश की जा रही है. पश्चिमी क्षेत्र के जेई निरंजन कुमार ने बताया कि तीन नंबर फीडर में बिजली दो नंबर फीडर से बांट कर दिया जा रहा है. कांट्रेक्टर जल्द से जल्द काम को पूरा कर रहे हैं. दो से तीन दिन में बिजली आपूर्ति की समस्या दूर कर लिया जायेगा. जिले को कम बिजली उपलब्ध होने के सवाल पर विभाग के एसडीओ अनिल कुमार भारती ने कहा कि आपूर्ति के अनुसार बिजली मिल रही है. कभी आठ से 10 मेगावाट, तो कभी 30 मेगावाट तक बिजली दी जा रही है. सामान्यत: 15 से 20 मेगावाट बिजली उपलब्ध हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >