बंद पत्थर खदान में डूबे व्यक्ति का नहीं मिला शव

रजौली : चितरकोली गांव के मुहाने पर स्थित बंद पत्थर खदान में सतकूरवा के चरवाहा रामचंद्र भुइंया उर्फ दारा सिंह की डूबने से मरने की आशंका जतायी गयी है. पुलिस ने शव की काफी खोज-बीन की लेकिन नहीं मिलने के कारण संशय की स्थिति बनी हुई है. पुलिस को घटनास्थल से मृतक चरवाहा के लुंगी, […]

रजौली : चितरकोली गांव के मुहाने पर स्थित बंद पत्थर खदान में सतकूरवा के चरवाहा रामचंद्र भुइंया उर्फ दारा सिंह की डूबने से मरने की आशंका जतायी गयी है. पुलिस ने शव की काफी खोज-बीन की लेकिन नहीं मिलने के कारण संशय की स्थिति बनी हुई है. पुलिस को घटनास्थल से मृतक चरवाहा के लुंगी, गंजी, चप्पल व एक डंडा मिला है.

गुरुवार की सुबह टाउन इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गये एएसआइ दिलीप कुमार सिंह ने सैप जवानों के साथ बंद पत्थर खदान में झग्गर व रस्सी डाल कर खोजवाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली. दो-तीन घंटे प्रयास करने के बाद पुलिस लौट आयी. गौरतलब है कि बुधवार की शाम पुलिस को जानकारी मिली कि सतकूरवा के रामचंद्र भुइंया उर्फ दारा सिंह खदान पर नहाने गये और लौट कर नहीं आये. शाम होने के कारण पुलिस घटनास्थल पर जाना उचित नहीं समझी.

पुलिस गुरुवार की सुबह पहुंच कर मामले की छानबीन की. अभी हाल में ही इसमें धमनी के पंचायत समिति सदस्य उमाकांत की डूबने से मौत हो गयी थी. कई दिन बाद शव निकाला गया. टाउन इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने खदान में शव खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है. पत्थर खदान लगभग दो सौ फुट गहरा है. पटना से एनडीआरएफ की टीम को बुलवाने के लिए एसपी को लिखित सूचना दी गयी है. एनडीआरएफ टीम द्वारा ही शव को निकालने का प्रयास होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >