दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते पकड़ाया

नवादा : शहर के आरएमडब्ल्यू कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को गिरफ्तार करने से नगर थाना पुलिस इनकार कर रही है. आरएमडब्लयू कॉलेज की प्राचार्य डॉ गीता सिन्हा ने कहा कि पार्ट टू की परीक्षा में शनिवार को दूसरी पाली में अंसार नगर के मोहम्मद इरशाद आलम (पिता मो अख्तर […]

नवादा : शहर के आरएमडब्ल्यू कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को गिरफ्तार करने से नगर थाना पुलिस इनकार कर रही है. आरएमडब्लयू कॉलेज की प्राचार्य डॉ गीता सिन्हा ने कहा कि पार्ट टू की परीक्षा में शनिवार को दूसरी पाली में अंसार नगर के मोहम्मद इरशाद आलम (पिता मो अख्तर हुसैन) के स्थान पर इंटर के छात्र मो अब्दुल खलीफ आलम को परीक्षा देते पकड़ा गया है.

अब्दुल खलीफ आलम को शक के आधार पर वीक्षक डॉ दिलमोहन प्रसाद ने पकड़ा. फर्जी परीक्षार्थी अब्दुल खलीफ आलम ने स्वीकार किया कि वह इरशाद आलम के स्थान पर परीक्षा दे रहा है. इरशाद आलम दुबई में काम करता है. परीक्षा छूट नहीं जाये इस लिए हम उनके स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं.

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे अब्दुल खलीफ को पुलिस कॉलेज से थाना ले जाने से इनकार कर रही थी. प्राचार्या द्वारा सदर एसडीओ से जब बात की तो पुलिस उसे थाने लायी, परंतु प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है. प्राचार्या ने कहा कि कदाचार को रोकने के लिए कॉलेज के कर्मचारी प्रतिबद्ध है. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए कार्य किया जा रहा है, लेकि न जब फर्जी परीक्षार्थियों पर भी कार्रवाई करने से पुलिस इनकार करेगी, तो ऐसे में कैसे कोई काम कर पायेगा. आरएमडब्ल्यू परीक्षा केंद्र के मजिस्ट्रेट लक्ष्मी नारायण फर्जी छात्र को गिरफ्तार करने के लिए आवेदन दिया है, लेकिन थाना द्वारा तरह तरह के बहाने बना कर प्राथमिकी करने से मना किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी. एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को भी घटना की जानकारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >