दो स्थानों पर आग से दो लोग झुलसे

नवादा : अलग-अलग स्थानों पर आग में झुलस कर दो लोग घायल हो गये. इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. शहर के प्रसाद बिगहा निवासी बाल किशुन राम का बेटा नरेश कुमार (26) रविवार की रात ढिबरी की चपेट में आ कर झुलस गया. बताया जाता है कि नशे की हालत में वह […]

नवादा : अलग-अलग स्थानों पर आग में झुलस कर दो लोग घायल हो गये. इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. शहर के प्रसाद बिगहा निवासी बाल किशुन राम का बेटा नरेश कुमार (26) रविवार की रात ढिबरी की चपेट में आ कर झुलस गया.

बताया जाता है कि नशे की हालत में वह घर आया था. तभी, घर में जल रही ढिबरी उस पर गिर गयी. इससे वह झुलस गया. इसी तरह शहर के दूसरे मुहल्ले मे 40 वर्षीय राजदेव प्रसाद भी आग से झुलस गये. दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >