हिसुआ में बढ़ रहा साइबर क्राइम

हिसुआ : क्षेत्र में इन दिनों साइबर क्राइम तेजी से पैर फैला रहा है़ एटीएम कार्डधारी उपभोक्ता लगा तर लूट का शिकार हो रहे हैं. उनके खाते से राशि धड़ल्ले से निकाली जा रही है. पर, इसका समुचित निदान नहीं निकल पा रहा है़. मामले का खुलासा, तो तब हो रहा है, जब उपभोक्ता बैंक […]

हिसुआ : क्षेत्र में इन दिनों साइबर क्राइम तेजी से पैर फैला रहा है़ एटीएम कार्डधारी उपभोक्ता लगा तर लूट का शिकार हो रहे हैं. उनके खाते से राशि धड़ल्ले से निकाली जा रही है. पर, इसका समुचित निदान नहीं निकल पा रहा है़.

मामले का खुलासा, तो तब हो रहा है, जब उपभोक्ता बैंक राशि निकालने आते हैं और उनका एकाउंट खाली रहता है. अधिकतर मामलों में अपराधी मोबाइल पर बैंक अधिकारी बन कर पूछ-ताछ करता है और उपभोक्ता बैंक का अधिकारी समझ अपन एटीएम कार्ड का पीन नंबर बता देते हैं. गुरुवार को शहर के पंजाब नेशनल बैंक के दो उपभोक्ता मेसकौर के रसलपुरा गांव निवासी राजेंद्र कुमार रंजन के खाते से पांच हजार रुपये व नरहट के छोटा शेखपुरा की सिमरन नाज के खाते से नौ सौ रुपये गायब मिले. राजेंद्र कुमार ने पीड़ित ने बताया कि रात में मोबाइल से फोन आया कि आप राजेंद्र कुमार रंजन जी बोल रहे हैं.

मैं बैंक का अधिकारी हूं. आपके एटीएम कार्ड की जांच करनी है. मोबाइल पर बोलने वाले ने राजेंद्र की खाता संख्या, एटीएम कार्ड का नंबर, पिन नंबर आदि पूछा. गुरुवार को बैंक पहुंचने पर उनको राशि निकासी की जानकारी हुई़ इसी बैंक के नरहट के छोटा शेखपुरा के उपभोक्ता सिमरन नाज के एकाउंट से नौ सौ रुपये की निकासी हुई़ इधर, हाल ही में तीन चार मामलों इसी बैंक में सामने आये हैं़ बैंक के वरीय शाखा प्रबंधक रविकांत ने ग्राहकों को सचेत रहने का आग्रह किया है़. उन्होंने कहा कि बैंक की तरफ से कभी एटीएम कार्ड से संबंधित इस तरह की जांच नहीं की जाती है. यह मामला क्षेत्र में काफी बढ़ रहा है़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >