Video: बिहार के नालंदा में बाढ़ का विकराल रूप देखिए, पानी में भरभराकर ढह गया मकान

Video: बिहार के नालंदा में बाढ़ की तबाही शुरू हो गयी है. एकंगरसराय प्रखंड के केशोपुर पंचायत के केला बिगहा गांव में पानी इस कदर रौद्र रूप में है कि एक मकान को पूरी तरह से समा गया. मकान भरभराकर पानी में ढह गया.

Bihar Flood: नालंदा में बाढ़ का विकराल रूप देखने को मिल रहा है. एकंगरसराय प्रखंड के केशोपुर पंचायत के केला बिगहा गांव में बाढ़ के तेज बहाव से एक मकान ध्वस्त हो गया. घटना के बाद गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि लोकाईन नदी का जलस्तर इस बार सामान्य से तीन गुना अधिक बढ़ गया, जिससे तेज कटाव और पानी के तेज बहाव के कारण कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है. कटाव स्थल पर लगातार खतरा मंडरा रहा है. बाढ़ से प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और प्रशासन से मिलने वाली मदद का इंतजार कर रहे हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तुरंत कटावरोधी कार्य और राहत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है.

”मृत्युंजय कुमार (बंटी ) की रिपोर्ट”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >