नालंदा (नूरसराय): भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया को बुधवार की देर शाम जान मारने की धमकी फोन पर दी गयी है. वहीं, गुरुवार को छोटे मुखिया ने इस संबंध में थाने में शिकायत की है. पीड़ित छोटे मुखिया ने बताया कि बुधवार की देर शाम आठ बज कर 12 मिनट पर 9955009598 नंबर से मेरे मोबाइल पर फोन आया और बोला कि मैं सुधीर सिंह बोल रहा हूं, तुम नेता बनाते हो, तुम राजनीति करना छोड़ दो, नहीं तो जान मार देंगे. इतना ही नहीं फोन पर गाली-गलौज भी किया.
छोटे मुखिया ने यह भी बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बेगमपुर स्थित दिघी पोखर के पास एक बड़ा पीपल का पेड़ काटा जा रहा था. इस बात को मेहंदीनगर गांव के ग्रामीणों से शिकायत मिली. इस बात को लेकर कौशलेंद्र कुमार ने सीओ व थानाप्रभारी से शिकायत की थी. इसके कारण धमकी दी जाने की आशंका उन्होंने जतायी है.
