सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

दरभंगा के रमपुरा में हत्था थाना क्षेत्र के सकरी निवासी उपेंद्र ठाकुर के करीब 24 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार की मौत एक सड़क हादसे में हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उसका शव पैतृक निवास सकरी लाया गया.

पत्नी व पुत्री के साथ ससुराल जाते समय हुई थी घटना बंदरा़ दरभंगा के रमपुरा में हत्था थाना क्षेत्र के सकरी निवासी उपेंद्र ठाकुर के करीब 24 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार की मौत एक सड़क हादसे में हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उसका शव पैतृक निवास सकरी लाया गया.शव आते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.मौके पर मौजूद लोगों की आंखे नम हो गयी. प्रवीण छह भाई बहन में सबसे छोटा था. पेंटर (मजदूरी) का काम कर अपना जीवन यापन कर रहा था.जानकारी के मुताबिक करीब पांच साल पहले दरभंगा के उस्तुआ में गांव में उसका शादी हुआ था. शनिवार को प्रवीण अपने एक वर्षीय पुत्री और पत्नी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था.इसी दौरान रमपुरा के नजदीक सड़क हादसे में जख्मी हो गया. गंभीर स्थिति में लोग इन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच ले गये जहां पर इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी. उसके अन्य भाई के बाहर से आने के बाद सोमवार को दाह संस्कार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >