हाइवा की ठोकर से युवक घायल, विरोध में सड़क जाम

देवरिया थाना क्षेत्र के झपही देवी चौक के निकट रविवार को हाइवा की ठोकर से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया़ उसका इलाज पटना में चल रहा है़

देवरियाकोठी़ देवरिया थाना क्षेत्र के झपही देवी चौक के निकट रविवार को हाइवा की ठोकर से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया़ उसका इलाज पटना में चल रहा है़ हादसे की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने एचएस-74 मार्ग दो घंटे तक जाम कर दिया़ सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल साहेबगंज थाना क्षेत्र के मघुरापुर गांव निवासी कमलेश दास को इलाज में भेजते हुए जाम को खत्म कराया़ थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर से चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया है़ जानकारी के अनुसार, रविवार को कमलेश साइकिल से झपही देवी चाैक आ रहा था़ इसी दौरान चपेट में आकर वह बुरी तरह घायल हो गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >