चंद्रहट्टी में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

चंद्रहट्टी में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

एनएच पर अकराहा पुल के समीप गुरुवार की रात हुआ हादसा प्रतिनिधि, कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रहट्टी स्थित अकराहा पुल के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक मौत हो गयी. मृतक मुकुल कुमार (29) स्थानीय थाना क्षेत्र के किशुनपुर मोहिनी का रहनेवाला था. सड़क हादसा गुरुवार रात की हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि परिजन जीवित होने की उम्मीद में उसे छाजन मनरिया स्थित एक अस्पताल में ले गये, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार की दोपहर घर लाया गया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मां मालती देवी बेटे का शव देख रोते-रोते बदहवास होती रही. होश में आने पर बेटे के शव से लिपटकर चीखने-चिल्लाने लगती. मां की कारुणिक चीख-पुकार से मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयीं. सरपंच सतीश कुमार सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >