पुल से गिरकर गड्ढे में डूबा युवक, मौत

पुल से गिरकर गड्ढे में डूबा युवक, मौत

औराई. थाना क्षेत्र के राजखंड पुपरी मोड़ के समीप आरसीसी पुल से नीचे गिरकर सोमवार को एक किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजखंड गांव निवासी चुल्हाई सिंह (45) पिता कुशेश्वर सिंह के रूप में की गयी. सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद अंजार ने बताया कि पुल के नीचे बने मन की गहराई 20 फुट से अधिक है, जिसमें सालों भर पानी जमा रहता है़ घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा शव निकाला गया़ लोगों ने बताया कि युवक दिव्यांग था़ पुल पर बैठने के क्रम में नीचे गिर जाने की आशंका है़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >