गरीबस्थान मंदिर से जल चढ़ा कर लौट रही महिला की ट्रक की ठोकर से मौत

गरीबस्थान मंदिर से जल चढ़ा कर लौट रही महिला की ट्रक की ठोकर से मौत

संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर बाजार समिति के पास सोमवार की सुबह गरीब स्थान मंदिर से जल चढ़ा कर लौट रही एक महिला को ट्रक ने टक्कर मार दिया. आसपास के लोगों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. उसकी पहचान बोचहां थाना के बल्थी रसुलपुर निवासी मुकेश आजाद की पत्नी पूनम आजाद के रूप में हुई. वह अहियापुर के बड़ा जगरनाथ में किराये का मकान लेकर रहती थी. मृतका के पति मुकेश आजाद ने बताया कि सोमवार की सुबह पांच बजे बड़ा जगरनाथ से जल ले कर गरीबस्थान मंदिर गयी थी. जल चढ़ा कर वह अपने घर लौट रही थी. उसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया. लोगों की मदद से उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि महिला को टक्कर मारने के आरोप में एक ट्रक को जब्त किया गया है. चालक गिरफ्तार है. उसे प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >