महिला ने किया विषपान, अस्पताल में भर्ती

महिला ने किया विषपान, अस्पताल में भर्ती

सकरा़ प्रखंड के विशुनपुर बघनगरी गांव निवासी मुन्नी देवी (36) ने पारिवारिक कलह से तंग आकर विषपान कर आत्महत्या का प्रयास किया. इसके बाद शनिवार की शाम परिजनों ने महिला को चिंताजनक हालत में सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर चिंताजनक हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. महिला उदय महतो की पत्नी है. बताया गया कि महिला को परिवार में रुपये को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे महिला काफी तनाव में थी. उसने परेशान होकर विषपान कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >