वेद प्रचार सप्ताह : यजुर्वेद परायण यज्ञ कर दी आहुतियां

वेद प्रचार सप्ताह : यजुर्वेद परायण यज्ञ कर दी आहुतियां

मुजफ्फरपुर.

आर्यसमाज द्वारा वेद प्रचार सप्ताह मनाया जा रहा है. इसमें दूसरे दिन प्रो व्यास नन्दन शास्त्री वैदिक के नेतृत्व में प्रात:काल यजुर्वेद पारायण यज्ञ आयोजित किया गया. यजमान भागवत प्रसाद आर्य, रेणु, कांटी के बीडीओ डॉ आनंद विभूति व रीतू आनंद, मंत्री मनोज चौधरी, रूपशी आर्या, सतीश चंद्र प्रसाद, नूतन आर्या, प्रदीप आर्य व नीतू आर्या ने श्रद्धापूर्वक आहूतियां दीं. इसके बाद सस्वर वेद पाठ हुआ. इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता हुई. प्रधान विमल किशोर उप्पल ने इसकी देख-रेख की. निर्णायक मंडल में पूर्व प्राचार्य प्रो व्यास नंदन शास्त्री और आचार्य कमलेश दिव्यदर्शी रहे. प्रथम स्थान पर मुस्कान केशरी, कीर्ति मेघानी, द्वितीय व तृतीय स्थान पर पीयूष कुमार को युग सृजन से प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न दिया गया. तारापुर, मुंगेर से आये भजनोपदेशक महेंद्र प्रसाद आर्य व वादक नंदलाल आर्य ने वेद व आर्य समाज के भजनों की प्रस्तुति दी. मौके पर नंद किशोर ठाकुर, राजीव रंजन आर्य, मंत्री मनोज चौधरी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vinay kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >