Muzaffarpur News: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर गिरिराज सिंह फैंस क्लब की ओर से 8 सितंबर 2026 को मुजफ्फरपुर में सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के तहत सुबह रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जबकि शाम को गिरिराज चौक पर हनुमान आराधना का आयोजन होगा.
आस्था होटल में सुबह 11 बजे लगेगा रक्तदान शिविर
गिरिराज सिंह फैंस क्लब की ओर से बताया गया कि 8 सितंबर को सुबह 11 बजे इमली चट्टी स्थित आस्था होटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर का उद्घाटन पूर्व सांसद अजय निषाद करेंगे.
क्लब की ओर से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने और इस सामाजिक पहल में सहभागी बनने की अपील की गयी है. आयोजकों का कहना है कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है.
शाम 7 बजे गिरिराज चौक पर होगी हनुमान आराधना
रक्तदान शिविर के बाद शाम 7 बजे गिरिराज चौक पर हनुमान आराधना का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला साहू करेंगी.
इस दौरान हनुमान जी की आराधना और पूजा-अर्चना की जाएगी. आयोजकों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा.
सामाजिक और धार्मिक आयोजन से मनाया जाएगा जन्मदिन
गिरिराज सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जन्मदिवस सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से मनाया जा रहा है. उन्होंने शहरवासियों से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.
उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर के साथ हनुमान आराधना का आयोजन कर जन्मदिवस को सामाजिक सेवा और धार्मिक आस्था से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दी गयी जानकारी
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गिरिराज सिंह फैंस क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर, अध्यक्ष राजीव कुमार और सह कार्यक्रम प्रभारी मनीष चौधरी ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन कर जानकारी दी.
आयोजकों ने शहरवासियों से रक्तदान शिविर और हनुमान आराधना में शामिल होने की अपील की है. 8 सितंबर को होने वाले दोनों कार्यक्रमों को लेकर क्लब की ओर से तैयारियां की जा रही हैं.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 64 पुड़िया हेरोइन के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
