चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना की पुलिस ने रविवार की देर रात मनरिया पुल पर वाहन चेकिंग के क्रम में बाइक रोककर तलाशी ली. इस दौरान दोनों बाइक सवार पेपर नहीं दिखा सका. पूछताछ में दोनों ने चोरी की बाइक होने की बात बतायी. युवक ने पुलिस को बताया कि वह छाजन से बाइक की चोरी की है. साथ ही पुलिस ने दोनों बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही चोरी की बाइक को जब्त कर लिया. बाइक चोर ने अपना नाम एवं पता तुर्की थाने की पुलिस को बताया है. गिरफ्तार बाइक चोर सरैया थाना के गोरीगामा निवासी प्रिंस कुमार और तुर्की के लदौरा निवासी छोटू कुमार उर्फ सुदामा बताया. इसकी जानकारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने दी. बताया कि दोनों बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >