डेंगू के दो मरीज मीनापुर व बोचहां में मिले

डेंगू के दो मरीज मीनापुर व बोचहां में मिले

-मरीजों की संख्या 60 तक पहुंची वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ते ही जा रही है. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज बढ़ रहे हैं. बुधवार को मीनापुर और बोचहां में एक-एक डेंगू के मरीज मिले हैं. कुल केस 60 हो गये हैं. एसकेएमसीएच में डेंगू की जांच के दौरान पांच नये केस में डेंगू की पुष्टि हुई है. जिला वेक्टरजनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डाॅ सुधीर कुमार ने इसकी पुष्टि की है. जबकि डेंगू से पीड़ित एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. जिला वेक्टरजनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों बुखार से पीड़ित पांच लोगों की जांच करायी गयी थी. इन सभी में डेंगू की पुष्टि हुई थी. इन सभी का इलाज हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >