स्वतंत्रता सेनानी ध्वजा साहू के कार्यों से अवगत हुए तुषार गांधी

Tushar Gandhi became aware of the works

ध्वजा साहू के पौत्र संजीव साहू के घर पहुंचे, गांधी पर हुई चर्चा उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मोतिहारी से लौटने के बाद सोमवार को खादी भंडार रोड स्थित गांधी वादी ध्वजा बाबू के पौत्र संजीव साहू के घर पहुंचे. यहां उन्होंने ध्वजा बाबू के मकान को देखा. सजीव साहू ने उनसे गांधी के 1917 में मुजफ्फरपुर आने का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि गांधी जब मुजफ्फरपुर स्टेशन पर आये थे तो ध्वजा साहू के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने बग्घी पर गांधी को बैठाया था और खुद खींचते हुए एलएस कॉलेज पहुंचे थे. तुषार गांधी ने गांधी के आगमन और मुजफ्फरपुर से उनके जुड़ाव पर चर्चा की. तुषार गांधी ने देश में बढ़ती हिंसा पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि गांधी के रास्ते ही शांति हो सकती है. इसके लिए हम सब को मिलकर काम करना होगा. इस मौके पर लक्षणदेव प्रसाद सिंह, शाहिद कमाल, देवीलाल, डॉ एके दास, भूपाल भारती, मुक्तेश्वर सिंह, डॉ संजय पंकज, मनोज गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता और डॉ पंकज कर्ण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vinay kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >