जंक्शन से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

जंक्शन से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

थर्ड एसी के 16 कोच संग साप्ताहिक चलेगी

मुजफ्फरपुर.

त्योहार व यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जंक्शन से आनंद विहार के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी. सोनपुर मंडल ने इसकी सूचना दी है. रोजाना चलने वाली क्लोन को भी विस्तारित किया गया है. 04058 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार व सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से 23.15 बजे चलेगी. यह दूसरे दिन 21.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में 04057 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार व मंगलवार को मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे खुलेगी. अगले दिन 23.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इस गाड़ी में थर्ड एसी के 16 व जनरेटर सह लगेज यान के दो कोच सहित कुल 18 कोच लगेंगे.

पहले से चल रही क्लोन के बढ़े फेरे

05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन स्पेशल का परिचालन विस्तार करते हुए 21 अक्टूबर तक रोजाना चलाया जायेगा. वहीं 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर क्लोन स्पेशल आनंद विहार से 22 अक्टूबर तक चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >