Train Cancelled: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! रेलवे ने 32 ट्रेनों को किया रद्द, घर से बाहर निकलने से पहले देख लें ये लिस्ट

Train Cancelled: इंडियन रेलवे ने 32 ट्रेनों के परिचालन को अलग-अलग तारिखों पर रद्द किया है. साथ ही कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. सभी ट्रेनों की लिस्ट खबर में दी गई है. यदि आप इनदिनों कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर पहले पढ़ लें.

Train Cancelled: महाकुंभ को लेकर बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही थी. अब महाकुंभ भी समाप्त हो चुका है. ट्रेनों में थोड़ी राहत देखने को मिल रही है. इसी बीच गोरखपुर जंक्शन पर यार्ड की रिमॉडलिंग और गोरखपुर-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन को लेकर एनआई वर्क किया जाना है. इसको लेकर 12 अप्रैल से 3 मई यानी 22 दिनों के लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है. रेलवे ने इस दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने और खुलने वाली 32 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द करने का फैसला लिया है. वहीं, 25 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. इसके अलावा 9 ट्रेनों को रीशेड्यूल कर चलाने का फैसला रेलवे की तरफ से लिया गया है. प्रभावित होने वाली ट्रेनों में वैशाली, सप्तक्रांति, बिहार संपर्क क्रांति और पूर्वांचल एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं.

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार, 12 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्री एनआई होगा. फिर 27 अप्रैल से 3 मई तक एनआई वर्क होगा. उन्होंने बताया कि इसको लेकर कुल 122 ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं, 38 के रूट बदले गए हैं.

ये ट्रेनें रद्द

● 15211/12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्स16 अप्रैल से 4 मई तक

● 05577 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्स11 अप्रैल से 2 मई तक

● 05578 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्स12 अप्रैल से 3 मई तक

● 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्स12 अप्रैल से 3 मई तक

● 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्स13 अप्रैल से 4 मई तक

● 12538/37 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्स. 14 से 30 अप्रैल तक

● 15048/47 गोरखपुर-कोलकाता -गोरखपुर पूर्वांचल एक्स.13 अप्रैल से 5 मई तक

● 15050/49 गोरखपुर-कोलकाता -गोरखपुर पूर्वांचल एक्स.16 अप्रैल से 4 मई तक

● 15052/51 गोरखपुर-कोलकाता -गोरखपुर पूर्वांचल एक्स.17 अप्रैल से 2 मई तक

● 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 21 और 28 अप्रैल को

● 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्स19 व 26 अप्रैल व 3 मई को

● 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्स. 19, 21, 23, 26, 28 व 30 अप्रैल

● 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्स. 20, 22, 24, 27 व 29 अप्रैल और 1 मई

● 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस 24 अप्रैल से 3 मई तक

● 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 26 अप्रैल से 5 मई तक

● 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 अप्रैल व 2 मई को

● 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस 26 अप्रैल व 3 मई को

● 09451 गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस 25 अप्रैल को

● 09452 भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस 28 अप्रैल को

● 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 27 अप्रैल को

● 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 28 अप्रैल को

● 15705 कटिहार-दिल्ली एक्स 28 अप्रैल व 1 मई को

● 15706 दिल्ली-कटिहार एक्स 29 अप्रैल व 2 मई को

● 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 30 अप्रैल को

● 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस 2 मई को

● 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस 3 मई को

● 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस 4 मई को

छपरा-औड़िहार-वाराणसी के रास्ते चलनें वाली ट्रेनें

● 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 12 अप्रैल से 3 मई तक

● 02563 बरौनी-नई दिल्ली सपेशल 12 अप्रैल से 3 मई तक

● 02564 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 12 अप्रैल से 2 मई तक

● 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 13 अप्रैल से 3 मई तक

छपरा-औड़िहार-अयोध्या कैंट के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें

● 15707 कटिहार-अमृतसर एक्स 12 अप्रैल से 03 मई तक

● 15708 अमृतसर-कटिहार एक्स 14 अप्रैल से 2 मई तक

● 14673 जयनगर-अमृतसर 12 से 30 अप्रैल और 1 व 3 मई को

● 14674 अमृतसर-जयनगर 11 से 29 अप्रैल और 1 व 2 मई को

● 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्स 10, 11 व 24 अप्रैल व1 मई को

● 22551 दरभंगा-जलधर सिटी एक्सप्रेस 12 अप्रैल को

● 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 11 अप्रैल को

● 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी 14 अप्रैल को

● 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 15 अप्रैल से 2 मई तक

● 12494 बरौनी-जम्मूतवी स्पेशल 20 व 27 अप्रैल को

● 15655 कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस 20 अप्रैल को

● 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्स 22, 25, 26, 27 अप्रैल व 02 मई को

● 15530 आनंद विहार-सहरसा एक्स. 24 अप्रैल व 1 मई को

● 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्स. 26 अप्रैल व 2 मई को

● 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्स. 25 अप्रैल को

● 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्स 26 अप्रैल और 1 व 2 मई को

● 19037 बांद्रा -बरौनी एक्सप्रेस 19 से 30 अप्रैल और 1 मई को

● 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस 25 अप्रैल को

● 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी स्पेशल 30 अप्रैल को

● 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्स 30 अप्रैल को

● 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 2 मई को

ALSO READ: Muzaffarpur News: काशी विश्वनाथ के तर्ज पर बनेगा बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर, नगर निगम बोर्ड से प्रस्ताव पारित

ALSO READ: Bihar Teacher: बिहार के 8 हेडमास्टरों पर चला शिक्षा विभाग का डंडा! लगा 9.69 लाख का जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >