मनियारी में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

एनएच-28 पर सोमवार की दोपहर मदरसा चौक पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, मनियारी एनएच-28 पर सोमवार की दोपहर मदरसा चौक पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के डीह गौरीहार गांव निवासी सहिन्द्र राय के 18 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद लोगों ने ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया़ वहीं ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गयी. लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर मिट्टी लोड कर मुशहरी थाना क्षेत्र से अचानक आकर एनएच पार करने लगा़ इसी दौरान काजीइंडा चौक से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा युवक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गिर गया़ उसके बाद ट्रैक्टर का पिछला चक्का शरीर पर चढ़ गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >