महिला को घर से बाहर निकाला

महिला को घर से बाहर निकाला

पारू. पारू थाना क्षेत्र के मोहजमा गांव में एक नवविवाहिता को दहेज में सोने की चेन नहीं देने के कारण नवविवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर नवविवाहिता पीड़िता एमबी कुमारी ने पारू थाने में अपने पति मोहजमा गांव निवासी रौशन सिंह, सास मुन्नी देवी, अपने चचेरे ससुर अवध किशोर सिंह समेत चार लोगों को आरोपी बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरी शादी वर्ष 2018 में मोहजमा गांव निवासी रौशन सिंह के साथ हुई थी. थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >