रामपुरहरि में टकरायी तीन गाड़ियां, दो जख्मी

मीनापुऱ रामपुरहरि थाना क्षेत्र के एनएच-77 स्थित छपरा चौक पर सोमवार को करीब 11 बजे दिन में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गयीं.

एनएच-77 स्थित छपरा चौक पर घटना होने से अफरातफरी मीनापुऱ रामपुरहरि थाना क्षेत्र के एनएच-77 स्थित छपरा चौक पर सोमवार को करीब 11 बजे दिन में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि कार सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर तथा एक स्कॉर्पियो व जाइलो कार सीतामढ़ी की ओर जा रही थी. इसी दौरान छपरा चौक पर तीनों गाड़ियां की आपस में टक्कर हो गयी़ गाड़ी आपस में टकराने के बाद गड्ढे में चली गयी. घटना में समस्तीपुर की दो महिला जख्मी हो गयी. एक के हाथ में तो दूसरे के पैर में चोट थी. दोनों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >