परिवार नियाेजन क्षतिपूर्ति याेजना में मिले तीन लाख, खर्च हुए तीस हजार

परिवार नियाेजन क्षतिपूर्ति याेजना में मिले तीन लाख, खर्च हुए तीस हजार

मुजफ्फरपुर. परिवार नियाेजन क्षतिपूर्ति याेजना के तहत मुख्यालय से जिले काे मिले करीब तीन लाख रुपये में से मात्र तीस हजार ही खर्च हाे पाया है. इसकाे लेकर मुख्यालय ने गंभीर आपत्ति जतायी है. राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ एके शाही ने सिविल सर्जन से पूछा है कि किस परिस्थिति में इस आवंटित राशि के व्यय का लेखा-जाेखा नहीं दिया गया. उन्हाेंने तत्काल इस राशि काे संबंधित लाभुकाें काे 20 जून तक हर हाल में देने का निर्देश दिया है. बताया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले को दाे लाख 90 हजार की राशि फेमिली प्लानिंग इंडेमनिटी स्कीम के तहत जिले काे दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >